नई दिल्ली: Happy Birthday PM Modi: “माना कि अंधेरा घना है, लेकिन दीया जलाना कहाँ मना है।” यह शब्द किसी और की नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हैं। 17 सितंबर 1950 को पूर्वोत्तर गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर में जन्मे मोदी वहीं पले-बढ़े और अपनी माध्यमिक शिक्षा भी वहीं पूरी की। पिता दामोदर दास मोदी और माँ हीराबा की तीसरी संतान रहे नरेंद्र का आरंभिक जीवन बेहद गरीबी में बीता। बचपन में नरेंद्र वडनगर रेलवे स्टेशन पर बने अपने पिता की चाय की दुकान में हाथ बँटाते थे। अपने नन्हें पाँव से दौड़-दौड़कर नरेंद्र यात्रियों को चाय बेचा करते थे।
यह भी पढ़ें – Vishwakarma Puja 2021: आज है विश्वकर्मा पूजा, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और इसके पीछे की कथा
Happy Birthday PM Modi: बचपन से ही अच्छे वक्ता थे मोदी
खेल-कूद में आगे रहने वाले नरेंद्र में साहस के गुण बचपन से दी दिख गए थे। एक बर नदी में गिरी बॉल को निकालते हुए वे एक घडि़याल के बच्चे को भी निकाल लाए थे। 1967 में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। उनके शिक्षक बताते हैं कि वे हमेशा से ही एक अच्छे वक्ता थे। उनकी रुचि वाद-विवाद जैसे कार्यक्रमों में अधिक होती थी। स्कूल में आयोजित नाटकों में उन्हें महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी जैसे किरदार निभाने में गर्व की अनुभूति होती थी। 8 साल की उम्र में, मोदी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिलवाया गया। 18 साल की उम्र में पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ मोदी ने जशोदाबेन चमनलाल से शादी की और तुरंत बाद घर छोड़ दिया। तभी से उन्होंने राष्ट्र के प्रति स्वयं को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया।
Happy Birthday PM Modi: 1985 में जॉइन की भारतीय जनता पार्टी
साल 1985 में मोदी ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। अपने कठिन परिश्रम के बाद अक्टूबर 2001 में मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साल 2006 में मोदी को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिर 2014 में देश का भाग्य बदला और नरेंद्र दामोदर दास मोदी देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पहले प्रीमियर में किए गए विकास और शानदार काम को देखते हुए उन्हें 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री के लिए मुख्य चेहरे के रूप में फिर से घोषित किया गया और फिर एक बार मोदी ने जीत का परचम लहरा दिया।
यह भी पढ़ें – Latest News: टाइम मैगज़ीन की ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में पीएम मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला
Happy Birthday PM Modi: ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
श्री नरेंद्र मोदी के 7 साल के कार्यकाल में भारत प्रगति की राह पर अग्रसर है। इस बीच मोदी न केवल एक बेहतरीन प्रशासक के तौर पर सराहे गए। बल्कि एक विकास पुरुष के तौर पर भी स्थापित हुए। 2014, 2015, 2017, 2020 और 2021 में उन्हें टाइम पत्रिका के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया। न्यू इंडिया विज़न को आगे बढ़ाने की बात हो या फिर 71 साल से भटके हुए मुद्दों को सुलझाने का साहस, मोदी ने दिखा दिया कि ‘मोदी है, तो मुमकिन है’।
खबर देश की : National Bulletin | Jantantra TV Live | Todays Live News | PM Modi | Latest Khabar