नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील में राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. जेठमलानी काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था। आपको बता दें की जेठमलानी एक मशहूर वकील के साथ साथ राजनेता भी थे।
उनका नाम पहली बार सुर्खियों में साल 1959 में आया जब उन्होंने KM नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का केस लड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने कई मशहूर केस लड़े। इसमें इंदिरा गांधी के ह्त्यारों का केस ,राजीव गांधी के हत्यारों के पक्ष में भी केस लड़ा. इसके साथ साथ स्कॉट मार्केट घोटाले में हर्षद मेहता और केतर पारेख का केस लड़ा था।
साल 2010 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था..इसके अलावा छठी और सातवीं लोकसभा में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर मुबंई से चुनाव जीता था। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रहें। फिलहाल वो RJD से राज्यसभा सासंद थे।