नई दिल्ली- हरियाणा में बहुमत के आंकड़ों से दूर दिख रही भारतीय जनता पार्टी को निर्दलीय विधायकों का साथ मिल गया है। बीजेपी को हरियाणा में सिर्फ 40 सीटें मिली थीं और 6 सीटों की दरकार थी। शुक्रवार सुबह तक भारतीय जनता पार्टी को 5 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन कर दिया है, जिसमें गोपाल कांडा भी शामिल हैं। इतना ही नहीं अन्य दो निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन का ऐलान कर सकते हैं।
गुरुवार देर रात हरियाणा के पांच निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन से मुलाकात कर हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने पर मुहर लगा दी। यानी अब बीजेपी के पास कुल 40+5= 45 विधायकों का समर्थन हो गया है। वहीं आज दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान- दादरी और धर्मपाल गोंदर- नीलोखेड़ी जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाकात करेंगे। ये सभी निर्दलीय विधायक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाक़ात करेंगे। गुरुवार नतीजे के बाद भाजपा अपना सत्ता पाने के लिए जुट गई थी।
वहीं बीजेपी को 6 विधायक अपने पार्टी का समर्थन चाहिए था। इसके चलते उन्होंने 24 घंटे के अंदर उनका समर्थन हासिल कर लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज ही नई दिल्ली रवाना हुए और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वहीं इस दौरान हरियाणा चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई। गुरुवार को नतीजों के दौरान जब भाजपा और कांग्रेस में टक्कर चल रही थी, तब एक ऐसा भी समय आया था।
जब कांग्रेस सरकार बनने की उम्मीद दिख रही थी। कांग्रेस और जेजेपी के बीच सरकार बनाने की बात चल रही थी,जेजेपी ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात भी कही थी। लेकिन बदले में मुख्यमंत्री पद मांग लिया था, लेकिन बाद में स्थिति बदल गई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके चलते बैठक के बाद ही नतीजे सामने आएंगे कि किस पार्टी को यह सत्ता मिलेगी।