सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) की चर्चा है, जिसका नारा है \’सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी\’। कोई इसे नया राजनीतिक संगठन बता रहा है तो कोई एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक प्रयोग मान रहा है. लेकिन CJP ने खुद को \’युवाओं का, युवाओं के लिए और युवाओं द्वार..बनाया गया राजनीतिक मंच\’ बताया है. पार्टी ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है।
कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बेरोजगारों को कॉकरोच बता दिया था। उनका मानना था कि ऐसे युवा नौकरी में कुछ खास नहीं बन पाते हैं। बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी थी कि उन्होंने ऐसा फर्जी डिग्रीवालों के लिए कहा था। लेकिन ट्रोलर्स कहां मानने वाले थे। उन पर अभी भी मीम बन रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी , ये कैसा नाम हुआ। नाम है और पार्टी भी। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है और बड़े-बड़े नेता इसे ज्वाइन भी कर रहे हैं! मगर ये नाम सुनते ही मन में ढेरों सवाल आते हैं कि आखिर ये पार्टी करेगी क्या, इसे शुरू किसने किया है और इसका मकसद क्या है।
ये असल में राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि X का एक हैंडल है जो राजनीतिक व्यंग के तौर पर सोशल मीडिया का ध्यान खींच रहा है। इसके बायो में बताया गया है कि यह युवाओं का राजनीतिक मोर्चा है। यह युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा वाली सोच पर काम करता है। क्योंकि ये हैंडल CJI के बयान के बाद बनाया गया है इसलिए इसे इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस पार्टी को ज्वाइन करने की योग्यता भी खास है। इसके लिए अपको बेरोजगार होना चाहिए और आलसी भी। आप कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन रह लेते हों तो ये पार्टी आपको सदस्य बना लेगी। हालांकि फिलहाल इसे TMC सांसद मोइना मित्रा और कीर्ति आजाद जैसे बड़े राजनीतिज्ञों का सपोर्ट मिल गया है। उन्होंने इसे फॉलो कर लिया है।