लालू यादव के सिंगापुर जाते ही पटना में लगा रोहिणी का पोस्टर

एक पोस्टर से बिहार की ठंडी पड़ी राजनीति फिर उबल पड़ी है. उबाल RJD खेमे में है। जिसके नेता लालू यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं। वहीं सिंगापुर जहां उन्हें किडनी देने वाली बेटी रोहिणी भी रहती हैं। वहीं रोहिणी जो बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद राबड़ी आवास से रोते हुए निकली थी। तब उन्होंने मीडिया में आकर तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन हाल ही में जब लालू सिंगापुर पहुंचे तो रोहिणी की नाराजगी दूर होती नजर आई।

RJD दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
रोहिणी ने खुद एयरपोर्ट पहुंच कर पिता को रिसीव किया। न केवल रिसीव किया बल्कि एक रील के जरिए बाप-बेटी के प्यार को भी बताया। इस रील में रोहिणी ने लिखा- आज हमारे घर हमारे भगवान आए हैं। अभी लालू सिंगापुर में ही है। इस बीच पटना में RJD दफ्तर के बाहर एक ऐसा पोस्टर है, जिसने राजद की राजनीति गरमा दी है।

पोस्टर में क्या लिख है?

न हौसला टूटा है
न हिम्मत हारी है
मैं लड़ना जानती हूं
अकेले गद्दारों पर भारी हूं
मैं लालू जी की बेटी हूं
मेरा लहू बिहारी और
रग-रग में खुद्दारी है.

इस पोस्टर से राजद खेमे की राजनीति गरमा गई है। माना जा रहा है कि पोस्टर के जरिए रोहिणी आचार्या की ओर से संदेश दिया गया है। बताते चले कि कुछ दिनों पहले रोहिणी आचार्या के एमएलसी चुनाव लड़ने की चर्चा भी चली थी। लेकिन बाद में रोहिणी ने खुद ही इसे गलत बताया था।

Scroll to Top