सावधान! क्या आपका बेटा भी मोबाइल पर घंटों किसी अनजान \’हसीना\’ से बात करता है? क्या उसके गले में भी कोई रहस्यमयी ताबीज है? उत्तर प्रदेश के नोएडा और मेरठ से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। यूपी ATS ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक ऐसे \’डेथ मॉड्यूल\’ का पर्दाफाश किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं के दिमाग में जहर घोल रहा है।
इस पूरी साजिश की स्क्रिप्ट सीमा पार पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और ISI एजेंट शहजाद भट्टी ने लिखी है। लेकिन भारत में इस खेल की मोहरा बनी दिल्ली की रहने वाली \’फिजा\’। फिजा ने मेरठ के तुषार चौहान को अपने हुस्न के जाल में फंसाया।
बिना मिले ही फोन पर तुषार का इस कदर ब्रेनवॉश किया गया कि वह अपनों का ही खून बहाने को तैयार हो गया। तुषार की मां ऋतु ने रोते हुए बताया कि फिजा ने उसे एक \’ताबीज\’ दिया था। दावा है कि इस ताबीज के जरिए तुषार को वश में (Hypnotize) किया गया था। मां का कहना है, \”मेरा बेटा अजीब बातें करने लगा था, वह कहता था कि शादी के बीच कोई आया तो उसे रास्ते से हटा दूंगा।\”
यूपी ATS की मेरठ यूनिट ने नोएडा से तुषार चौहान और दिल्ली के समीर को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि समीर ही वह शख्स था जिसने सोशल मीडिया के जरिए तुषार की मुलाकात पाकिस्तानी हैंडलर फिजा से कराई थी। ये दोनों सीधे तौर पर पाकिस्तानी आका शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। इनका मकसद युवाओं को बरगलाकर उन्हें देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करना था।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस नेटवर्क में और कितनी \’फिजा\’ और \’तुषार\’ शामिल हैं? पुलिस ने वह मोबाइल जब्त कर लिया है जिससे पाकिस्तान चैटिंग की जाती थी। मोबाइल को मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने से फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। एक्सपर्ट्स अब डिलीट किए गए मैसेज और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रहे हैं ताकि शहजाद भट्टी के पूरे सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा खोला जा सके।