Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्णा आडवाणी की एक बार फिर से तबीतयत बिगड़ गई हैं। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
Lal Krishna Advani: देश के उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्णा आडवाणी की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि ‘आडवाणी को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है’। बता दें कि जुलाई के पहले हफ्ते में भी उनको इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सेहत में सुधार आने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। आडवाणी को न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में दो दिन के लिए रखा गया था।
इससे पहले, आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
गौरतलब हो कि आडवाणी को इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित कियागया था। आडवाणी तबियत के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। इसी कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च को उनके आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था। राष्ट्रपति भवन में हुए औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।