पश्चिम बंगाल… वो राज्य जहाँ की हवाओं में भी राजनीति घुली होती है। लेकिन 2026 के इस चुनावी रण में एक ऐसा धमाका हुआ है जिसने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक के सियासी गलियारों में भूकंप ला दिया है।
एक तरफ हैं ‘बंगाल की बेटी’ ममता बनर्जी, जिनका ये घर है, जिनका ये किला है और दूसरी तरफ हैं ‘नंदीग्राम के विजेता’ सुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ठान लिया है कि इस बार दीदी के घर में ही उन्हें मात देनी है। क्या ये बीजेपी का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक है? क्या भवानीपुर में ममता बनर्जी का वर्चस्व खत्म होने वाला है? आज बात करेंगे उस सियासी बिसात की, जिसने बंगाल चुनाव को ‘आर-पार’ की जंग बना दिया है।
भवानीपुर सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं है, ये ममता बनर्जी की पहचान है। दशकों से यहाँ की जनता ने सिर्फ एक ही नाम सुना और चुना है—ममता दीदी। ये वो सीट है जहाँ विरोधी दल अपना उम्मीदवार उतारने से पहले दस बार सोचते थे। यहाँ की रग-रग में टीएमसी का प्रभाव है।
लेकिन इस बार कहानी बदल गई है। बीजेपी ने अपने सबसे कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी को यहाँ उतारकर ये साफ कर दिया है कि वे अब defensive नहीं, बल्कि Aggresive राजनीति कर रहे हैं। ये सीधी चुनौती है ममता बनर्जी के अस्तित्व को।
सुभेंदु अधिकारी ने पिछले कई महीनों से एक ही रट लगाई थी—”मैं दीदी के सामने लडूंगा।” और बीजेपी आलाकमान ने उनके इस दावे पर मुहर लगा दी। सुभेंदु का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि “जैसे नंदीग्राम में धूल चटाई थी, वैसे ही भवानीपुर में भी ममता बनर्जी का गुरूर टूटेगा।”
जवाब में ममता बनर्जी ने भी अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ कह दिया है—”भवानीपुर मेरा घर है। यहाँ की मिट्टी मुझे जानती है। भले ही एक वोट से सही, लेकिन जीत मेरी ही होगी।”
अब समझिए बीजेपी के इस असली दांव को। ये सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं है। बीजेपी जानती है कि अगर सुभेंदु भवानीपुर से लड़ते हैं, तो ममता बनर्जी को अपना पूरा समय और ऊर्जा इसी एक सीट पर लगानी होगी।
अगर दीदी भवानीपुर में फंस गईं, तो राज्य की बाकी 293 सीटों पर उनका तूफानी दौरा कम हो जाएगा।
ममता को बचाने के लिए टीएमसी को अपने सबसे बड़े दिग्गजों को भवानीपुर की गलियों में तैनात करना होगा।
अगर मुख्यमंत्री अपने ही गढ़ में असुरक्षित महसूस करने लगें, तो इसका संदेश पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं में Negative जा सकता है। इसका सीधा फायदा बीजेपी को राज्य की अन्य सीटों पर मिल सकता है।
सवाल ये है कि क्या सुभेंदु अधिकारी वो करिश्मा कर पाएंगे जो आज तक कोई नहीं कर सका? या फिर ममता बनर्जी अपनी इस ‘होम सीट’ से सुभेंदु के सियासी करियर को करारा जवाब देंगी? भवानीपुर की जनता खामोश है, लेकिन उनकी खामोशी में ही 2026 के नतीजों का राज छिपा है। एक तरफ ‘घर की बेटी’ का इमोशन है, तो दूसरी तरफ ‘परिवर्तन’ की लहर का नेतृत्व करने वाले सुभेंदु।
बंगाल का ये चुनाव अब सिर्फ विकास या वादों पर नहीं, बल्कि ‘साख’ पर आ गया है। आपको क्या लगता है? क्या सुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में इतिहास रच पाएंगे? या ममता बनर्जी अपनी इस सीट को बचाकर विरोधियों को चुप करा देंगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।















