Deepika-Ranveer Blessed With Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में किलकारी गूंजी है। कपल ने ‘नन्ही परी’ को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
eepika-Ranveer Blessed With Baby Girl:बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका-रणवीर ने फरवरी में बताया था कि वह सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाले हैं। शादी के 6 साल बाद आज कपल के घर किलकारी गूंजी है। दीपवीर के घर ‘नन्ही परी’ ने कदम रखें हैं। इस खुशखबरी के बाद फैंस कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। फैंस का कहना है कि कपल के घर लक्ष्मी ने कदम रखें हैं।
एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में थीं दीपिका
बता दें कि दीपिका पादुकोण 7 सितंबर को मुंबई के एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थी। तभी से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार टक-टकी लगाकर कर रहे थे। वहीं अब बॉलीवुड कपल एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका पादुकोण में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस खुशखबरी को साझा किया है। बता दें कि शनिवार, 7 सितंबर को दीपिका पादुकोण मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में जाते हुए नजर आई थी।