Middle East से इस वक्त की सबसे बड़ी और डरावनी खबर सामने आ रही है। ईरान ने इजरायल के खिलाफ सीधी जंग का ऐलान करते हुए भीषण पलटवार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इजरायल की सीमा में एक के बाद एक 105 मिसाइलें दाग दी हैं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने खुद इस जवाबी हमले का आदेश जारी किया है। खामेनेई के निर्देश के बाद ईरान की नियमित सेना और शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इजरायली ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह तो बस शुरुआत है और ईरान अब बड़े स्तर पर विनाशकारी हमले की तैयारी कर रहा है।
ताजा अपडेट के मुताबिक ईरान ने 70 से ज्यादा खतरनाक बैलेस्टिक मिसाइलें सीधे इजरायल की ओर लॉन्च की हैं। इजरायल की व्यावसायिक राजधानी तेल अवीव समेत कई शहरों में युद्ध के सायरन गूंज रहे हैं। लोग जान बचाने के लिए बंकरों की ओर भाग रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है।
हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना (IDF) ने कहा है कि ईरान की ओर से बैलेस्टिक मिसाइलों के लॉन्च की पहचान की गई है। इजरायल का अभेद्य माना जाने वाला एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए एक्टिवेट कर दिया गया है। आसमान में मिसाइलों और इंटरसेप्टर के टकराने से भीषण धमाके सुनाई दे रहे हैं।
ईरान के इस कदम ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। मिडिल ईस्ट में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है और पड़ोसी देश अपनी सीमाओं को सील कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इजरायल ने इसका और कड़ा जवाब दिया, तो यह संघर्ष एक पूर्ण युद्ध (Full-scale War) में तब्दील हो सकता है।

















