खोड़ा कॉलोनी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 में से 3 आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सूर्या पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सूर्या को आनन-फानन में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद के मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या की हत्या मामले में पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया है। हत्या के इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहले 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। अब इनमें से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 को हिरासत में रखा है।

सूर्या के दोस्त ने बताया कि जब वह असद के घर पहुंचे तो वह उनको मीट खिलाने लगा। जिस पर उन्होंने कहा कि वे लोग मीट नहीं खाते हैं। बस इसी दौरान उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में घोंप दिया। उस वक्त असद के साथ 5-6 अन्य लोग भी मौजूद थे। सूर्या को चाकू लग चुका था. वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गया। छोड़ी देर बाद जब वह वापस वहां लौटा तो लोगों की भीड़ जमा थी। एक लड़के की मदद से वह दोस्त सूर्या को फोर्टिस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा और सबको फोन किया।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते उन्होंने पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, उन्होंने जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस शिकायतकर्ता विनीत राजपूत की तहरीर पर खोड़ा थाने में आरोपी अशद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूर्या की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि चार में से सिर्फ तीन को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि FIR में चार लोग नामजद हैं।