लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार यानी आज आज 6 अगस्त को झारखंड के चाईबासा की एमपी- एमएलए (MP-MLA Court) की विशेष अदालत में पेश होंगे। राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुचे थे. वहां वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भी सम्मिलित हुए थे। जिसके बाद आज चाईबासा की अदालत में पेश होंगे। आज की सुनवाई में राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में सरेंडर बेल पिटीशन (जमानत याचिका) दाखिल की जाएगी।
क्या है पूरा मामला ?
यह मामला 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। इस मामले में चाईबासा निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रताप कटियार ने 9 जुलाई, 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कांग्रेस के एक अधिवेशन में अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे।
गैर जमानती वारंट हुआ जारी
राहुल गांधी को पहले झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी, और अदालत ने उन्हें 6 अगस्त को सशरीर पेश होने का निर्देश दिया था। आज की सुनवाई में उनके जमानत याचिका पर विचार किया गया। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और आने-जाने वाले लोगों की विशेष जांच की गई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2025 में राहुल गांधी को अंतरिम राहत देते हुए मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, लेकिन चाईबासा कोर्ट में उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति जरूरी थी। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने मामले की सुनवाई के लिए और समय की मांग की थी, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए 6 अगस्त की तारीख तय की थी।
राहुल रांची से चाईबासा के लिए रवाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में चाईबासा कोर्ट की विशेष अदालत में उपस्थित होने के लिए हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं। कोर्ट में पेश होने के बाद वह दोपहर 12:30 बजे वापस रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।