महाकुंभ 2025 की वो तस्वीर तो आपको याद ही होगी, जिसने रातों-रात एक साधारण सी लड़की को सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं मोनालिसा भोंसले की। माला बेचकर इंटरनेट पर छा जाने वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है।
हाल ही में मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधकर सबको चौंका दिया है। इस अंतरधार्मिक विवाह को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है और मोनालिसा एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्सी का केंद्र बन गई हैं।
मोनालिसा भोंसले मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (महेश्वर) की रहने वाली हैं। उनकी पहचान और सादगी के पीछे उनकी जड़ें हैं। मोनालिसा बंजारा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में गर्व से अपनी जाति और संस्कृति का जिक्र किया है।
जब वह महज 4 साल की थीं, तब स्कूल में उनका दाखिला तो कराया गया था, लेकिन घर की तंगहाली और आर्थिक तंगी ने उनके कदम रोक दिए। ईटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार, मोनालिसा औपचारिक रूप से पढ़ी-लिखी नहीं हैं। हालांकि, उनकी प्रतिभा डिग्री की मोहताज नहीं है।
परिवार का कहना है कि मोनालिसा का जनरल नॉलेज (GK) बहुत शानदार है। वह बिना स्कूल गए भी अंग्रेजी के कुछ शब्द बखूबी बोल लेती हैं। फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को पढ़ाना शुरू किया है, ताकि भविष्य में उन्हें प्रोफेशनल लाइफ में कोई दिक्कत न आए।
फिल्म मिलने और वायरल होने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि मोनालिसा कितना कमाती हैं। एक इंटरव्यू में जब उनसे उनकी नेटवर्थ पर सवाल हुआ, तो उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा है, थोड़ा बहुत आ रहा है। और अगर लोगों की बात सच हो जाए और करोड़ों-अरबों भी आएं, तो अच्छा ही है!
हालांकि उन्होंने कोई सटीक आंकड़ा नहीं बताया, लेकिन उनके बढ़ते काम और प्रोजेक्ट्स को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अब लाखों में कमाई कर रही हैं।
















