क्या आप भी सोशल मीडिया पर दिखने वाले चमकते चेहरों के दीवाने हैं? संभल जाइए! क्योंकि जिस चेहरे पर आप दिल हार रहे हैं, वो शायद सिर्फ कुछ ‘पिक्सेल्स’ और ‘ब्यूटी फिल्टर्स’ का मायाजाल हो सकता है। चीन से आई एक खबर ने पूरी इंटरनेट दुनिया को हिला कर रख दिया है।
चीनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक मशहूर इन्फ्लुएंसर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपने फैंस से बात कर रही थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी हुई और उसका ‘ब्यूटी फिल्टर’ बंद हो गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @sarcastic_us और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही सच्चाई सामने आई, फैंस के होश उड़ गए। दावा किया जा रहा है कि अपनी ‘फेवरेट’ इन्फ्लुएंसर का असली चेहरा देखते ही करीब 1 लाख 40 हजार फॉलोअर्स ने तुरंत अनफॉलो कर दिया। इसे डिजिटल दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा ‘धोखा’ बताया जा रहा है।
इस घटना ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है। कमेंट सेक्शन में जंग छिड़ी हुई है कुछ हैरान यूजर्स लिखते हैं ये तो सरासर धोखाधड़ी है! हम किसे फॉलो कर रहे थे? वहीं सपोर्टिव यूजर्स के कमेंट्स पर नजर डालें तो एक यूजर ने लिखा, बिना फिल्टर के भी वह सुंदर है, उसे दिखावे की जरूरत नहीं थी। एक अन्य यूजर ने कहा, असली चेहरे में कोई कमी नहीं है, बस लोगों की मानसिकता ही खराब है जो सिर्फ गोरी स्किन को खूबसूरती मानते हैं।
यह घटना याद दिलाती है कि मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाली हर चीज ‘सोना’ नहीं होती। ब्यूटी ऐप्स और AI के दौर में हकीकत और छलावे के बीच की लकीर अब धुंधली हो चुकी है।
क्या आपको भी लगता है कि इन्फ्लुएंसर्स को बिना फिल्टर के सामने आना चाहिए? कमेंट में बताएं!
नोट: हम इस वायरल खबर और दावों की पुष्टि नहीं करते हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स और वीडियो क्लिप्स के आधार पर है।



















