Delhi Weather Today News : दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बुधवार की रात आंधी और तेज बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली का मौसम कूल-कूल है। गुरूवार, 22 मई को लोगों गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विज्ञान ने दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को तेज हवा और बारिश की संभावनी जताई है।
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 ड्रिगी और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया जा रहा है। 25-26 मई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 27 को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पहले पांच दिन अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रहने वाला है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरूवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में 22 मई को तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी के मुताबिक पालम और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 34.8 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बता दें कि बुधवार को रात भारी बारिश एवं ओलावृष्टि हुई तथा 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हुए। तूफान के कारण ट्रेफिक से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ाा।”