Virat Kohli-Anushka Sharma News : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इस समय भगवान की भक्ति में काफी ज्यादा समय बिता रहे हैं। विराट और अनुष्का रविवार, 25 मई को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर दोनों के मंदिर दर्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अयोध्या पहुंचे अनुष्का-विराट
वीडियो में अनुष्का शर्मा के पिंक कलर पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर पल्लू लिया हुआ है। वहीं विराच कोहली व्हाइट कलर की कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों भगवान राम की भक्ति में डूबे हुए हैं।
इससे पहले वृंदावन पहुंचा था कपल
बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रीकेट से रिटायरमेंट ली है। इसके बाद वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। प्रेमानंद महाराज से बातचीत करते हुए विराट और अनुष्का इमोशनल भी होते हुए नजर आए थे। अनुष्का तो इतनी भावुक हो गई थीं कि वह आंसू भी नहीं रोक पाई थीं। दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। विराट और अनुष्का राधा नाम का जाप करते हुए भी देखा गया था।
अनुष्का ने बनाई बॉलीवुड से दूरी
विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशी से बिता रहे हैं। कपल दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। बेटी का नाम वामिका और बेटे का नाम अकाय है। व्रकफंट की बात करें तो अनुष्का ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में शाहरूख खान और कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म कला में कैमियो रोल प्ले किया था।