रश्मि सिंह|Sanjay Gadhvi Passed Away: बॉलीवुड के सुपरहिट फिल्म धूम और धूम -2 के निर्देशक संयज गढ़लवी का रविवार को 57 साल में निधन हो गया। रविवार सुबह तकरीबन 8:45 बजे घर पर चाय पीते हुए वो अचानक जमीन पर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। खबर की मुताबिक उनका हार्ट अटैक से निधन हुआ है। घर में बेहोश हो जाने के बाद संजय गढंवी को फौरन अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस फिल्म से मिला था फेम
अगर संजय के वर्क फर्ट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2000 में फिल्म तेरे लिए से बतोर निर्देशक डेब्यू किए थे, लेकिन यह फिल्म नहीं चली थी। संजय को पहली बार फेम साल 2004 में आई फिल्म धूम से मिला था। उनकी यह फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने धूम-2 , मेरे यार की शादी है और किडनैप को भी डायरेक्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म अजब गजब लव को भी डायरेक्ट किया था। साल 2020 के बाद उनकी एक भी फिल्म नहीं आई थी, वो सिनेमा जगत से दूरी बना लिए थे।