रश्मि सिंह|Janhvi Kapoor Relationship Confirmed: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन चर्चा में रहती है। काफी समय से यह चर्चा थी कि वो बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है। हालांकि अब तक उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली नहीं किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने पिता के फिल्म मैदान के प्रीमियर में पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।
मैदान के प्रीमियर में एक्ट्रेस ने ऑल व्हाइट कोर्ट पैंट लुक में नजर आई। इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थी।
उन्होंने अपने लुक को मीनिमल मेकअप के साथ कंपलीट किया था। इसी दौरान मीडिया की निगाहें उनके गले में पड़ी जहां उन्होंने सिल्वर कलर का पेंडेट पहनी हुई थी।
बता दें कि, इस पेंडेंट में शिकू लिखा हुआ था। शिकू जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का ही निकनेम है। इस बात का खुलासा खुद जाह्नवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में किया था। इसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप को कंफर्म माना जा रहा है।