रश्मि सिंह|Animal Trailer Out: एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में है। फैंस इस फिल्म को लेकर रिलीद का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है।
BGM 🔥😭 this is going to big bangerrrr #AnimalTrailer pic.twitter.com/1xEJ5hJcOu
— Musugu Donga (@MusuguDhonga) November 23, 2023
Courtesy: Musugu Dogna Twitter Handle
एनिमल ट्रेलर रिव्यू
आपको बता दें की, मेकर्स ने एनिमल का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर के डायलोग से होता है। वो अपने पापा ( अनिल कपूर ) को कहते है कि अभी कुछ देर के लिए आप मेरे बेटे और में आपका पापा और उसके बाद अनिल कपूर रणबीर को दो-तीन बार पापा-पापा बोलते है। फिर रणबीर उन पर चिलाते हुए कहते है मैं बहरा नहीं हूं सुन रहा हूं। उसके बाद ट्रेलर में रणबीर की लड़ाईयों को दिखाया जाता है। ट्रेलर में सभी फिल्म एक्टर की झलक देखने को मिली है। मजेदार सीन तब था जब बॉबी देओल और रणबीर कपूर एक-दूसरे से लड़ते है और ट्रेलर वहीं ख्तम हो जाता है। एनिमल का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर के लुक का लोग खुब तारीफ कर रहे है और साथ ही बॉबी देओल के लुक की भी तारीफे हो रही है। अब फैंस ट्रेलर को देख कर फिल्म के रिलीज को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है।
कब रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशन किया है। फिल्म में रणबीर की पत्नि का रोल रश्मिका निभा रही है और अनिल कपूर उनके पापा के रोल में है। वहीं बॉबी देओल को निगेटिव रोल में देखा जा रहा है। बता दें की, यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।