रश्मि सिंह|Weather Update Today: पूरे देश में बढ़ती ठंड के बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप, कर्नाटक में बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में आने वाले दिनों घना कोहरा छाया रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। 11 दिसंबर से एक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता की बात करें तो यहां अभी भी एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है।
मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोम पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
आज कहां-कहां होगी बारिश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्व उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।