रश्मि सिंह|Today Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बहुत ज्यादा पर रहा है। आज भी सुबह कोहरे की वजह से 10 मीटर के दायरे में भी कुछ नजर नहीं आया है। शीतलहर और कोहरे कि वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में विजिबिलिटी जीरो मांपी गई है।
बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 6 बजे राजधान दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है। वहीं अभी भी तापमान और भी गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सेल्सियस 4 डिग्री तक गिरने के आसार है। बता दें कि, कल सुबह दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंड सुबह रही थी। रविवार को तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस मांपा गया था।
शीतलहर का रहेगा कहर
मौसम विभाग के ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। उनके मुताबिक आज यानी 15 जनवरी को पूरा दिन शीतलहर चलेगी। वहीं 16 जनवरी को कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे को लेकर ऑरेंड अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवाओं ठंड ओर भी ज्यादा बढ रही है।
यूपी के स्कूलों में हुई छुट्टी
दरअसल, उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। वहीं, दिल्ली में सोमवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। शिक्षा मंत्री आतिशी के निर्देशानुसार नर्सरी, केजी और अन्य प्राइमरी क्लासेज तक के स्कूलों को भी खोल दिया गया है।