रश्मि सिंह|DC vs MI: आज दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल का 49वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में अभी तक दिल्ले के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाज पर भारी दिख रहे है। 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 258 रन जर दिए है। जोकि T20 के मुकाबले के हिसाब से काफी बेहतर है। ऐसे में दिल्ली आज इस धूएधार पारी से कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
दिल्ली ने तोड़े रिकॉर्ड
आपको बता दें कि, आज दिल्ली और मुंबई के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने 258 रनों का पहाड़ लक्ष्य मुंबई को दिया है। ऐसे में दिल्ली ने अपने धुआधर पारी से कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज ऋिषभ पंत की टीम ने मुंबई के खिलाफ पहले 6 ओवर में 92 रन बना डाले। यह आईपीएल के इतिहास के पावरप्ले का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली से ऐसा कारनामा 4 टीमों ने की है। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिल्ली के खिलाफ पहले 6 ओवर में 125 रन जड़े थे। यह आईपीएल इतिहास के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर था।
वहीं कोलकाता दूसरे पायदान पर आती है। आईपीएल 2017 में RCB के खिलाफ कोलकाता ने पहले 6 ओवर में 105 रन बनाए थे।
इसके बाद आईपीएल 2014 में मुंबई के खिलाफ चेन्नई ने पहले पावरप्ले में 100 रन बनाए थे। वहीं कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ पहले 6 ओवर में 93 रन जड़े थे।