रश्मि सिंह|Arvind Kejriwal: शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में उनका तबियत खराब को लेकर काफी दिनों से चर्चा था। ऐसे में अब उनके हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपड़ेट सामने आया है। दरअसल, तिहाड़ के सूत्र ने मीडिया से बातचीत कर जानकारी दी है कि, अरविंद केजरीवाल बिलकुल ठीक है। सूत्र की मानें तो केजरीवाल पूरी तरह से स्वस्थ है और उनकी निर्धारित दवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अरविंद केजरीवाल है पूरी तरह स्वस्थ
आपको बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरी तरह स्वस्थ है। इस बात की जानकारी तिहाड़ जेल के एक सूत्र ने दी है। दरअसल, दिल्ली कोर्ट के आदेश पर AIIMS के पांच डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके स्वास्थ की समीक्षा की थी। इस समीक्षा में तिहाड़ जेल के डॉक्टर भी शामिल हुए थे। एक हफ्ते बाद केजरीवाल के स्वास्थ्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी। सूत्र के मुताबिक मेडिकल बोर्ड ने अरविंद केजरीवाल को वही दवाएं जारी रखने के लिए कहा जो वह पहले से ले रहे थे। इस सप्ताह की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंचने के बाद आप सुप्रीम को तिहाड़ जेल में इंसुलिन की पहली खुराक दी गई थी।