रश्मि सिंह|DC vs MI Live Score: आज दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल का 49वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में अभी तक दिल्ले के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाज पर भारी दिख रहे है। 15 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 190 है। जोकि T20 के मुकाबले के हिसाब से काफी बेहतर है। अब देखना यह होगा कि मुंबई दिल्ली की पारी को रोक पाती है या नहीं।
दिल्ली ने मुंबई को दिया 258 रनों का लक्ष्य
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 257 रन बनाए है।
दिल्ली ने 15 ओवरों में बनाए 190 रन
आपको बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवरों में 3 विकेट गवा के 190 रन बना लिए है। ऋषभ पंत 14 गेंदों में 20 रन बीनाकर खेल रहे है। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया है। ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन बनाकर खेल रहे है। वहीं मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए पीयूष चावला ने 4 ओवरों में 36 रन दिए है और 1 विकेट लिए है।