रश्मि सिंह|Christmas 2023: परिणीति चोपड़ा अपनी शादी के बाद पहली बार क्रिसमस अपने पति राघव चड्ढा के साथ मनाएंगी। क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें खुद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस के साथ साझा किया है। आपको पता होना चाहिए कि इस साल 24 सितंबर को उदयपुर में दोनों ने ड्रीमी वेडिंग की थी। तब से यह जोड़ी अपने परिवारों के साथ सभी त्योहारों को खुशी-खुशी सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। वो चाहे करवा चौथ हो या दिवाली सेलिब्रेशन सारी फेस्टिवल दोनों साथ में मना रहे है।
शादी के बाद पहला क्रिसमस मनाएंगी परिणीति
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर कर क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाया है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई वीडियो की सीरीज में उन्होंने बाउबल्स, रेट हार्ट और लाइट से सजे अपने क्रिसमस ट्री की खूबसूरत झलक फैंस को दिखाई है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने क्रिसमस ट्री और आर्टिफिशियल स्नो के साथ एक सांता क्लॉज गांव थीम पार्क भी बनाया है।