JNU Slogan: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU कैंपस में राम मंदिर के विरोध में एक विवादित स्लोगन लिखा गया है। बता दें कि भाषा अध्ययन केंद्र की दीवारों पर स्लोगन Rebuild Babri Masjid और साथ ही नीचे नेशनल यूनियन ऑफ इंडिया यानी NSUI का नाम लिखा गया है। ऐसा तब है अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने वाला है। तब ऐसी विवादित टिप्पणियां सबके मन में सवाल खड़ा कर देती हैं।
अधिकारी को कोई जानकारी नहीं
उन्होंने कहा कि “लगता नहीं है कि जेएनयू प्रशासन का ऐसा कोई इरादा है। दूसरी ओर, जेएनयू के सुरक्षा अधिकारी नवीन ने घटनाक्रम की जानकारी होने से इनकार किया है। बता दें कि जेएनयू के भाषा अध्ययन केंद्र में ही विवादित स्लोगन लिखे जाते हैं। कुछ महीने पहले भी स्लोगन लिखे गए थे। उससे पहले जाति विशेष को लक्षित करते हुए स्लोगन लिखे थे। लेकिन, इन मामलों में कोई जांच नहीं हुई।”
स्लोगन लिखे जाने पर है इतना जुर्माना
आपको बता दें कि भाषा अध्ययन केंद्र के इस जगह पर कोई सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। ऐसे में वहां के लोग इसका पूरा फायदा उठाते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, यह तब है जब कुछ दिनों पहले ही मुख्य प्रॉक्टर ने ऐसे विवादित स्लोगन लिखने पर 10 हजार रुपये तक का लगा दिया है। तब भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।