रश्मि सिंह|Delhi Police Message on New Year: इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2023 है। सभी नए साल के लिए तैयरीयां जोरो-शोरो से कर रहे है। इन सबके बीच दिल्ली पुलिस ने एक खास अंदाज में पोस्ट शेयर किए है। पोस्ट बहुत ही अलग तरह से बनाया गया है। दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के द्वारा शराब पीकर हुड़ंतग मचाने वालों और रोड पर अव्यवस्थ से बचने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली पुलिस का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
SAM BAHADURi isi mein hai ki safety ko BHAGWAN BHAROSE mat rakho.. after all, aap bhi KISI KA BHAI, KISI KI JAAN ho!#NewYear#NewYearEve#NewYear2024 pic.twitter.com/ErEllJNIHN
— Delhi Police (@DelhiPolice) December 31, 2023
Courtesy: Delhi Police Twitter Handle
क्या है पोस्ट और इसमें क्या है खास
आपको बता दें कि, दिल्ली सरकार ने नए साल पर हुड़दंग न मचाने की अपील करते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से एक्स पर किए गए इस पोस्ट में सिर्फ फिल्मों के नाम का सहारा लिया गया है। पुलिस इन नामों के जरिये ही लोगों से आराम से जश्न मनाने और हुड़दंग न करने की अपील करती दिख रही है। दिल्ली पुलिस का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्टर में लिखा है ये मैसेज
इस पोस्टर में पुलिस ने संदेश दिया है। न्यू ईयर ईव पर मस्त में रहने का, लेकिन जरा हटके जरा बचके, अगर एनिमल बनकर बवाल या नॉन स्टॉप धमाल मचाया तो कहीं ऐसा न हो की 2024 का पहला दिन अपनी द ग्रेट इंडियन फैमिली के बजाय इंडियन पुलिस फोर्स के साथ मनाना पड़े।
आपको बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक मैनेज करन के लिए कई तरह की व्यवस्था भी की है। आज यानी 31 दिसंबर को रात 9 बजे से लेकर 1 जनवरी की सुबर तक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सभी एग्जिट गेट बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस 250 टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात रहेगी। दिल्ली पुलिस की बाइक पैट्रोलिंग टीम के 400 जवान भी अलग-अलग इलाकों में घूमते रहेंगे।