रश्मि सिंह|Delhi Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है। दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में दोनों नेता जेल में बंद है। इससे पहले दिन में आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।
क्या था पूरा मामला ?
जानकारी के लिए बता दें कि, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह काफी समय से पुलिस के हिरासत में चल रहे है। सीबीआई ने उनको पिछले साल 26 फरवरी को शराब नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। ईडी ने बाद में उन्हें 9 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था। जब सिसोदिया तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में आप के दूसरे नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने कोर्ट को बताया था कि संजय सिंह दिल्ली की आबकारी नीति में शराब समूहों से रिश्वत वसूलने की साजिश का हिस्सा थे।
सीबीआई और ईडी का आरोप
बता दें कि, सीबीआई और ईडी ने मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पर कई बड़े आरोप लगाए थे। ईडी और सीबीआई का आरोप था कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितता की गई थी और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया था। इसमें लाइसेंस शुल्क माफ या कम किया गया था। इस नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद भ्रष्टाचार मामले में 26 फरवरी 2023 को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।