रश्मि सिंह|Haryana Politics: लोकसभा चुनाव बस कुछ ही दिनों में होने वाले है। इसी बीच हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। खट्टर के साथ साथ उनके पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दिया है। अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बन चुके है। अब नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है। खुद मनोहर लाला खट्टर सीएम पद के लिए खुद नायब सिंह का नाम का प्रस्ताव रखा। ऐसे में आइए जानते है कौन है नायब सिंह सैनी जो बने है हरियाणा के सीएम?
कौन है नायब सिंह सैनी ?
जानकारी के लिए बता दें कि, नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जा चुके है। आज शाम 5 बजे तक वो सीएम पद की शपथ ले सकते है। ऐसे में सवाल सब के मन में है कौन है नायब सिंह सैनी ? तो हम आपको बता दें कि, नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष है और इस समय कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद है। सैनी 2014 से 2019 तक विधायक रहे है। साथ ही 2014 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके है। नायब सिंह ओबीसी में सैनी समाज से है। अंबाला लोकसभा के नारायणगढ़ गांव के रहने वाले है।
ओबीसी वर्ग से संबंध रखते है नायब
बता दें कि, हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपद ले ली है। सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुकात रखते है और वह कुरुक्षेत्र से सांसद है। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी माना जाता है। उन्होंने बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक सफर सहयोगी के रुप में साल 1996 से शुरु किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। वह साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनात पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर भी तैनात रहे।