Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 13 जून को निधन हो गया था। इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संजय का निधन हो गया था। वह 53 साल के थे। आज गुरूवार,19 जून को उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
संजय कपूर आज होंगे पंचतत्व में विलीन
संजय कपूर आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। इसके साथ ही 22 जून को उनकी प्रेयर मीट आयोजिक की जााएगी। इस प्रेयर मीट को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोट तेजी से वायरल हो रहा है। नोट के मुताबिक दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। संजय कपूर की अचानक हुई मौत से दोस्त और उनका पूरा परिवार सदमें में है। प्रेयर मीट नोट पर दिवंगत संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और बच्चों सफीरा और अजारियास के नाम मेंशन हैं। इसके साथ ही उनकी एक्स पत्नी करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान का नाम भी नोट पर लिखा गया था।
संजय कपूर ने की थी तीन शादियां
जानकारी के मुताबिक, यूके में कानूनी औपचारिकताओं के कारण संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी हुई थी। क्योंकि संजय कपूर के पास अमेरिका की नागरिकता थी। बता दें कि संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। जो केवल चार साल तक ही चल सकी। इसके बाद उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की जिनसे उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं। हालांकि साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के एक साल बाद, उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की।