डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया बड़ा फैसला

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाया गया है। सीडब्ल्यूसी पार्टी के सबसे बड़े फैसले लेने वाली बॉडी है। बता दें कि बुधवार यानी आज शाम करीब चार बजे डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को तुरंत प्रभाव से CWC का सदस्य नियुक्त किया है। कर्नाटक में आज 64 साल के डीके शिवकुमार 34वें मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 10 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया (45) भी शामिल हैं, जोकि MLC हैं।

डीके शिवकुमार के शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे हैं। शिवकुमार के साथ शपथ लेने वाले 10 मंत्रियों की संभावित सूची में सिद्धारमैया कैबिनेट के कई वरिष्ठ और दो युवा चेहरे – मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और कृष्णा बायरेगौड़ा शामिल हैं। कांग्रेस की कोशिश होगी कि पहले राउंड में कैबिनेट का गठन कर्नाटक में जाति समीकरणों को बैलेंस में रखकर किया जाए।

इसीलिए एमबी पाटिल और ईश्वर खंड्रे- दोनों ही लिंगायत समुदाय से आते हैं। दलित समुदाय से आने वाले जी परमेश्वर, वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले रामलिंगा रेड्डी, एसटी समुदाय से सतीश जरकीहोली और ईसाई केजे जॉर्ज आज शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट के लिए मुस्लिम उम्मीदवार मौजूदा स्पीकर और पूर्व मंत्री यूटी खादर हो सकते हैं। सिद्धारमैया की जगह OBC चेहरा उनके बेटे यतींद्र हो सकते हैं, जबकि दलित चेहरा प्रियांक खरगे हो सकते हैं।

सिद्धारमैया सरकार के जिन मंत्रियों को झटका लग सकता है, उनमें शिवराज तंगदागी, मंकल वैद्य, बिरथी सुरेश और ज़मीर अहमद खान शामिल हैं। कर्नाटक में नए कैबिनेट बनाने की प्रक्रिया में डिप्टी चीफ मिनिस्टर और मौजूदा शिवकुमार की जगह राज्य कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट की नियुक्ति भी हो सकती है।

Scroll to Top