आखिर क्यों? लालू यादव और राबड़ी देवी ने सरकारी सुरक्षा वापस की

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस कर दिया है. जानकारी के मुताबिक राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को हटाने का फैसला लिया है.

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है, जिसके बाद अब लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी बिना सरकारी सुरक्षा के रहेंगे. राबड़ी देवी और लालू यादव की इस फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

सरकार ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रदान की गई ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. राज्य के गृह विभाग की ओर से गुरुवार (5 जून) को यह आदेश जारी किया गया है. गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है.

तेज प्रताप यादव की भी वापस ली सुरक्षा
सरकार ने कहा कि यह निर्णय चार जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक की अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है. गृह विभाग ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को प्रदान की गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें अब एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा.

तेजस्वी और मीसा भारती की सुरक्षा यथावत रखी गई
विभाग के नए आदेश में लालू परिवार की बड़ी पुत्री एवं सांसद मीसा भारती तथा तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखी गई है. सांसद होने के कारण मीसा भारती को तीन अंगरक्षकों का सुरक्षा घेरा मिलता रहेगा, जबकि राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक की सुरक्षा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी.

Scroll to Top