नई दिल्ली: बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र एक बार फिर अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से जनता के बीच हैं। करीब चार महीने बाद एक बार फिर वह लोगों से मन की बात कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में उन्होंने क्या-क्या कहा, जानें-
#live #jantantratv https://t.co/VeQqWli04W
— Jantantra Tv (@JantantraTv) June 30, 2019
- भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट दिया। यह संख्या हमें बहुत ही सामान्य लग सकती है, लेकिन अगर दुनिया के हिसाब से देखें और चीन को छोड़ दिया जाए तो भारत में दुनिया के किसी भी देश की आबादी से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है: पीएम
- जब देश में आपातकाल लगाया गया, तब उसका विरोध सिर्फ राजनीतिक दायरे तक सीमित नहीं था। दिन-रात जब समय पर खाना खाते हैं तब भूख क्या होती है, इसका पता नहीं होता है, वैसे ही सामान्य जीवन में लोकतंत्र के अधिकार का मजा क्या है वो तब पता चलता है जब कोई लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन ले: पीएम
- कई सारे संदेश पिछले कुछ महीनों में आए। जिसमें लोगों ने कहा कि वे मन की बात को मिस कर रहे हैं। जब मैं पढ़ता हूं, सुनता हूं, मुझे अच्छा लगता है। मैं अपनापन महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि ये मेरी स्व में समष्टि की यात्रा है। ये मेरी अहम से वयम की यात्रा है: पीएम