नई दिल्ली: दंगल फेम और नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले से उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों को झटका लगा है। बहुत कम समय में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली जायरा ने फिल्म इंड्स्ट्री को छोड़ने का फैसला क्यों किया है, इसके लिए उन्होंने बकायदा अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
जायरा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं, लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है, लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं।’
https://www.instagram.com/p/BzUBXYrlsml/?utm_source=ig_web_copy_link
अपने फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों का ध्नयवाद करते हुए जायरा ने लिखा, ‘5 साल पहले उनके बॉलीवुड में कदम रखने के फैसले ने किस तरह उनकी लाइफ को बदल दिया है। उनको जो भी पहचान मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला है।’
आगे जायरा ने लिखा कि वह अपनी छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं। वह बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं। जायरा के इस फैसले से बॉलीवुड हस्तियों समेत उनके फैंन्स को भी झटका लगा है, क्योंकि बहुत कम समय में ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी।