रश्मि सिंह|Arti Singh Wedding: बिग बॉस 13 फेम टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी है। एक्ट्रेस ने दीपक चौहान से 25 अप्रैल को बड़े ही धूम धाम से शादी की। अब उनके शादी से कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है। उन्हीं में से एक वीडियो आरती से विदाई की है। आरती सिंह अपने विदाई पर खुद कार को ड्राइव कर रस्म निभाती दिखी।
View this post on Instagram
Courtesy: Arti Singh Instagram Handle
विदाई पर खुद चलाई कार
आपको बता दें कि, आरती सिंह ने दीपक चौहान संग शादी कर ली है। शादी के दिन आरती बेहत खूबसूत लग रही थी। एक्ट्रेस ने लाल कलर का लहंगा पहना था वहीं उनके पति ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। वहीं फेरों के वक्त आरती सिंह काफी इमोशनल नजर आई। आरती की विदाई की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में आरती के बगल में बैठे नजर आ रहे है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार चलाती दिख रही है। पूरी गाड़ी फूलों से सजी हुई है। साथ ही पूरी फैमली उनको विदा करने आई है। कृष्णा अपनी बहन के इस खास पलों को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे है। साथ ही बोल रहे है कि हमाली लड़की लड़का लेकर भाग गई। उनका ये अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।