रश्मि सिंह|Health Tips: हम सभी के हर रोज हरी सब्जी का सेवन करते है। सब्जी को बनाने में हम लोग प्याज का जरुर उपयोग करते है। लेकिन क्या आपको पता है प्याज बाकी सब्जी को साथ जितना अच्छा लगता। उतना ही प्याज को कच्चे खाने का भी बेनिफिट है। कच्चा प्याज खाने से शरीर को काफी बेनिफिट होता है। ऐसे में आइए जानते है कच्चा प्याज खाने के क्या हेल्थ बेनिफिट है।
आपको बता दें कि, प्याज में बढ़ती उम्र के असर को कम कनरे वाले गुण पाए जाते है। यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। प्याज की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे कच्चा भी खाकर आसानी से पचाया जा सकता है। प्याज में फैट न के बराबर और सल्फर, फासफोरस, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्याज में बढ़ती उम्र का असर अगर कम करना है तो रोजाना प्याज का सेवन करें। इससे स्किन में कसावट आती है। मुरझाई त्वचा में जान आती है और उसकी चमक बढ़ती है। प्याज का रस अगर बालों में लगाया जाए तो कहा जाता है कि उसका झड़ना कम हो सकता है। जूं की समस्या में भी फायदेमंद है।
प्याज आपके पाचन को दुरुस्त रखता है। कच्चा प्याज पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि इसे सलाद में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कनरे से डाइजेशन की समस्या से बच सकते है।
ब्लड शुगर में कच्चा प्याज बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे शुगर कंट्रोल रहता है, शुगर के मरीजों के लिए सब्जी फायदेमंद मानी जाती है। इसके साथ ही कच्चा प्याज दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, इससे हार्ट मजबूद बनता है।
बता दें कि, प्याज में विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। रोजाना प्याज खाने से इंफेक्शन से लड़ने में शरीर को मदद मिलता है और बीमारियां दूर रहती है।
प्याज खाने से हड्डियों की सेहत भी अच्छी होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्याज हड्डियों को ताकतवर बना सकता है। प्याज हड्डियों को मजबूत बनाकर शरीर को हर काम के लिए तैयार करता है। इसलिए प्याज को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है।