रश्मि सिंह|SRH VS MI Pitch Report: आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आज का यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई और हैदराबाद दूसरी बार आज भिड़ेंगे। इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी पिछली मैच हार कर ही आ रही है। तो ऐसे में देखना ये होगा की आज का यह मैच कौन जीतता है। तो आइए जानते है वानखेड़े का मैदान के रिकॉर्ड क्या कुछ कहता है।
वानखेड़े पिच रिपोर्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7.30 से खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते है वानखेडे़ का मैदान के रिकॉर्ड क्या कहेत है। मुंबई ने इस बार खेले गए 5 में से 3 मुकाबले में उन्होंने जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमों के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर आज तक 7 मैच खेले जा चुके है। जिसमें से 5 बार मुंबई ने जीत दर्ज की है। वहीं 2 बार हैदराबाद ने जीत दर्ज की है।
अगर पीच रिपोर्ट की बात करे तो इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलता है। मैदान छोटी होने की वजह से यहां चौके-छक्के ज्यादा लगते है। लेकिन पिछले कुछ मैच में वानखेड़े में गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में देखना होगा आज का यह मैच कौन जितता है।
मुंबई प्लेइंग-11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (वेकटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, गोराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, मोहम्मद नबी, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, श्रेयस गोपाल, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, अंशुल कम्बोज, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।
हैदराबाद प्लेइंग-11
पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मयंक मार्कंडे, एडेन मार्कराम, सनवीर सिंह, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उपेंद्र यादव, जे सुब्रमण्यन, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारुकी, आकाश महाराज सिंह।