नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जमीनी विवाद को लेक खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। ये खूनी संघर्ष 90 बीघा जमीन को लेकर हुई। इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है।
अपराधियों के आगे नतमस्तक भाजपा सरकार में एक और नरसंहार! सोनभद्र में भू-माफियाओं द्वारा ज़मीन विवाद के अंदर 9 लोगों की हत्या दहशत एवं दमन का प्रतीक! सभी मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपए मुआवज़ा दे दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई करे सरकार।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 17, 2019
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक है। सोनभद्र में भू-माफियाओं द्वारा जमीन विवाद में 9 लोगों की हत्या दहशत और दमन का प्रतीक है। यूपी सरकार सभी मृतकों के परजिनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा दे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
मैं चुनाव में जो कहता था वही आज भी यू॰पी॰ में हो रहा है। जनता पुलिस को ‘ठोक’ रही है और पुलिस जनता को ‘ठोक’ रही है।
सोनभद्र का कांड पूरे प्रदेश की हालत बता रहा है। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए:
अगर सामाजिक अस्थिरता रही तो आर्थिक स्थिरता नामुमकिन है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 17, 2019
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल ग्राम प्रधान ने 2 साल पहले 90 बीघा जमीन खरीदी, जिस पर कब्ज़ा ज़माने के लिए वो अपने समर्थकों के साथ पहुंची। ग्रामीणों ने जब प्रधान द्वारा जमीन पर कब्ज़ा किये जाने का विरोध किया, तो प्रधान ने फायरिंग करवा दी, जिसमें तीन महिला सहित 9 लोगों की मौत हो गई।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
वहीं सोनभद्र में हुए इस घटना का खुद सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं। पुरे इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फिलहाल गांव में हालात तनावपूर्ण बना हुआ है।