रश्मि सिंह|Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी जौनपुर से अभी तक दौ प्रत्याशी बदल चुकी है। एक बार फिर बसपा ने उम्मीदवार को बदलते हुए श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है। दरअसल, पहले भी श्याम सिंह यादव को यहा से टिकट दिया गया था। लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट श्रीकला रेड्डी को जौनपुर से उतारा था। लेकिन एक बार फिर से बसपा ने श्याम सिंह यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया है।
BSP ने काटा श्रीकला रेड्डी का टिकट
जानकारी के लिए बता दें कि, लोकसभा चुनाव से पहले बसपा अपने दांव बार बार बदल रही है। पहले श्यमा सिंह को जौनपुर से टिकट दिया। फिर उनका टिकट काट श्रीकला रेड्डी को टिकट दिया। अब एक बार फिर से उम्मीदवार बदले हुए पार्टी ने श्यमा सिंह यादव पर भरोसा जताया है। बसपा ने उनको जौनपुर से टिकट दे दिया है। हालांकि, श्रीकला रेड्डी ने जौनपुर से बसपा के लिए नामांकन भर ली थी। रिपोर्ट्स की माने तो श्रीकला रेड्डी से टिकट लेने का पीछे का कारण जौनपुर के चुनावी माहौल में बदलाव बताया जा रहा है। बीजेपी ने जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। श्रीकल रेड्डी के चुनावी मैदान में उतारने से माना जा रहा था कि सिर्फ बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला है। इस वजह से बसपा ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए श्याम सिंह यादव पर फिर से भरोसा दिखाया है।