नई दिल्ली: 19 जुलाई 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि वालों का आज का दिन अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। आपके काम समय पर पूरे होंगे।आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो सकता है। काम की गति बनी रहेगी। आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि की बात करें तो इस राशि के लोग अपने करियर का कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक आज अपने मित्रों से मिल सकते हैं। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का आज का दिन बेहतर रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा।
तुला राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आप दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोग आज का दिन यात्रा में बीता सकते हैं। आज आपका दिन खुशी के साथ बीतेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज़ के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग आज आध्यात्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत अच्छा लगेगा। अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।