रश्मि सिंह|Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया सनातन धर्म में बेहद खास त्योहार माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहीं-कहीं अक्षय तृतीया को अक्खा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग की मानें तो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथा को मानें तो अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
बता दें कि, इस दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल मिलते है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में होते है। इसलिए अक्षय तृतीया के दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है। पौराणिक कथा को मानें तो अक्षय तृतीया के दिन परशुराम, नर-नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था। इसी दिन से बद्रीनाथ के कपाट भी खुलते है और इसी दिन वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते है।
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर होगी और समापन 11 मई को रात 2 बजकर 50 मिनट पर होगा।
अक्षय तृतीया खरीदारी का मुहूर्त
आपको बता दें कि, अक्षय तृतीया का पूजन मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते है।
अक्षय तृतीया पूजन विधि
- अक्षय तृतीया के दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, उसे प्रात काल उठकर स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु की मूर्ती को गंगाजल से स्नान कराएं और तुलसी, पीले फूलों की माला या सिर्फ पीले फूल चढ़ाएं।
- इसके बाद धूप और घी की बाती का दीपक जलाएं और पीले आसन पर बैठे।
- इसके अलावा विष्णु से संबंधित ग्रंथों जैसे विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करे।
- अंत में, विष्णु जी की आरती करें।
- इसके साथ ही इस दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को दान करे या भोजन कराएं।
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये काम
- अक्षय तृतीया पर ईश्वर की पूजा, उपासना, ध्यान जरुर करें।
- इस दिन व्यवहार को मधुर बनाएं रखे।
- इस दिन दान करे, या किसी की मदद करें।
- अक्षय तृतीया के दिन सोना या कीमती वस्तु खरीदना भी शुभ माना जाता है।