नई दिल्ली: भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-2 सोमवार को सफलता पूर्व लॉन्च हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो का चंद्रयान-2 दोपहर 2.43 बजे लॉन्च हो गया है।
चंद्रयान-2 के लॉन्च होने के बाद भारत दुनिया को चौथा देश बन गया है। मिशन मून के लॉन्च होते ही केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाली टीम ने चंद्रयान- 2 को लॉन्च किया।