नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सऊदी अरब की दो दिवसीय दौरै पर जाएंगे। इस दौरान सऊदी अरब के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड की ओर से 29 से 31 अक्तूबर के बीच होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरै पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इस दूसरी यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सऊदी अरब के रियाद शहर में होने वाला कार्यक्रम तीसरे फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसी बीच दुनियाभर के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ आमना सामना होगा।
विकास में विदेशी निवेश की संभावनाएं ढूढ़ता है
व्हाट इज नेक्स्ट फॉर ग्लोबल बिजनेस की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सऊदी अरब दुनियाभर में निवेश सहित अपने यहां विकास में विदेशी निवेश की संभावनाएं ढूढ़ता है। मंदी की आहट के बीच भारत के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है।
2016 में सऊदी अरब ने पीएम को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था
सऊदी अरब की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ग्लोबल मीट में देश के निवेश और आर्थिक विकास को गति देने की संभावना तलाशेंगे। इसके अलावा कश्मीर के मामले में मुस्लिम देशों में बेहद अहम सऊदी अरब का सार्वजनिक समर्थक हासिल करने का प्रयास करेंगे। 2016 में सऊदी अरब ने पीएम को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था।