दिल्ली- बीजेपी को हरियाणा में सिर्फ 40 सीटें मिली थीं और 6 सीटों की दरकार थी। लेकिन शुक्रवार दोपहर तक 9 विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, यानी अब मनोहर लाल खट्टर के पास कुल 49 विधायकों का साथ हो गया है। जो कि बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है।
गुरुवार देर रात हरियाणा के पांच निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन से मुलाकात कर हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने पर मुहर लगा दी। उसके बाद बाकी के विधायक भी बीजेपी के साथ आए और अपना समर्थन देने की चिट्ठी दी। मनोहर लाल खट्टर दिवाली के बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के समर्थन में सबसे पहले गोपाल कांडा आए, बाद में निर्दलीयों ने भी साथ दिया।
जो विधायक चुनाव से पहले टिकट ना मिलने के कारण बीजेपी से नाराज़ थे, उन्होंने पार्टी का समर्थन करने की बात कही है। इसके अलावा इंडियन नैशनल लोकदल के अभय चौटाला भी भाजपा के साथ आए हैं। गुरुवार दोपहर को नतीजों के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में लग गई थी। बीजेपी को 6 विधायकों की जरूरत थी और निर्दलीयों के नंबर कुल सात थे।
इनमें से चार तो बीजेपी के ही बागी विधायक थे, ऐसे में 24 घंटे के अंदर भाजपा ने इनका समर्थन अपने नाम कर लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को ही नई दिल्ली रवाना हुए और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई।भवन में मनोहर खट्टर ने निर्दलीय विधायकों से भी मुलाकात की।
उन्होंने यहां कहा कि हरियाणा में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। आपको बता दे कि यहाँ पर भाजपा की ही सरकार बनते दिख रही है इससे साफ़ ज़ाहिर हो गया कि भाजपा के हाथ में सत्ता हैं। वहीं बात महाराष्ट्र की करे तो, भाजपा सरकार की ही थाक जमी हैं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार बना रही है।
गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं। हालांकि, सत्ता में गठबंधन की वापसी भले ही हो रही है, लेकिन इस बार उसका वोट शेयर और सीटें दोनों ही 2014 के चुनावों के मुकाबले घट गई हैं। 2014 में गठबंधन के पास 185 सीटें थीं, इस बार गठबंधन 160 सीटों तक सिमट गया। 2014 विधानसभा चुनाव में गठबंधन को 47.6% वोट मिले थे।
इस बार वोट शेयर 42% रह गया यानी 5% कम। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। दिल्ली मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- हरियाणा और महाराष्ट्र में कभी हम मुख्यमंत्री नहीं बना पाए थे। 2014 में देश की जनता ने परिवर्तन किया। मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत देकर चुनाव जिताया। दोनों जगह भाजपा की सरकार बनी। मोदी सरकार की स्पीड और सटीकता देखकर जनता ने भाजपा पर मुहर लगाई।