Xiaomi ने पहली बार किया MI स्मार्टवॉच लॉन्च ,जानिये फीचर और कीमत
नई दिल्ली : XIAOMI ने अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह एक ट्रेडिशनल स्मार्टवॉच है, जो फिटनेस बेस्ड है। XIAOMI की यह स्मार्टवॉच एप्पल वॉच से मिलती है। वॉच को चीन में आयोजित एक इवेंट में पेश लॉन्च किया गया है। इसी इवेंट में कंपनी ने Mi CC9 Pro और Mi TV 5, Mi TV 5 Pro सीरीज भी लॉन्च किया था।
वॉच की स्क्रीन स्क्वॉयर शेप की है और इसमें 3D सफायर ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गई है। एप्पल वॉच के क्राउन की तरह इसमें भी एक रोटेटिंग बटन दी गयी है, जिसे स्क्रॉल करने के लिए यूज किया जाता है। इसमें eSIM का सपोर्ट भी मौजूद है। इसकी बैटरी 570mAh की है। वॉच में जीपीएस, वाईफाई और एनएफसी का सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक़ Mi Watch के चीनी वेरिएंट में MIUI वॉच सॉफ्टवेयर दिया जाएगा, लेकिन इसके ग्लोबल वेरिएंट में Google Wear OS दिया जाएगा। इसमें 1.78 इंच की अमोलड स्क्रीन दी गई है जो 326ppi की है।
ज्यादातर स्मार्टवॉच की तरह यह भी फिटनेस और स्पोर्ट्स बेस्ड है। वॉच में नोटिफिकेशन्स भी मिलेंगे। इसके अलावा कॉल, मैसेज और ईमेल का रिप्लाई आप वॉच से ही किया जा सकता है। वॉच में म्यूजिक का भी सपोर्ट है। वॉच वॉटर प्रूफ है यानी की इसे पहन कर स्विमिंग भी किया जा सकता हैं।
इस स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 1299 युआन (लगभग 13000 रुपये) है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट्स पेश किये है। इसके टॉप मॉडल का नाम Xiaomi Watch Privilege Edition है। इसमें 4-कर्व्ड सफायर ग्लास मौजूद है। वॉच की बॉडी स्टेनलेस स्टील की बानी है और इसमें सेरेमिक बैक कवर दिया गया है। स्ट्रैप भी स्टेनलेस स्टील का है। Mi Watch के टॉप मॉडल की कीमत 1999 युआन (लगभग 20000 रुपये) है। हालां की वॉच भारत में कब लॉन्च होगी इसके बारे में फिलहाल कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा है।