Year Ender 2019 : इन महान हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा
नई दिल्ली : अरुण जेटली का (Arun Jaitley) जन्म दिल्ली में 28 दिसम्बर 1952 में हुआ था। जेटली के पिता एक वकील थे,जेटली जी ने अपनी स्कूली शिक्षा सन् 1957 से 1969 तक पूरी की, और आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1973 में दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में कॉमर्स ऑफ साइट से पढ़ाई की और 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रहे। जेटली जी की शादी 24 मई 1982 में संगीता जेटली (Sangeeta Jaitley) के साथ हुई, उनके 2 बच्चे है, 1 बेटा रोहन ,बेटी सोनाली।
अरुण जेटली
जेटली 1991 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए, 1999 में चुनाव के दौरान भाजपा के प्रवक्ता बने । सत्ता में आने के कुछ समय बाद उन्हें 13 अकटूबर 1999 में राज्य सूचना प्रसारण मंत्री (Information broadcasting minister) के लिए नियुक्त किया गया। जेठमलानी (Jethmalani) मंत्रालय में कानून, न्याय और कंपनी मामलों के पद पर नियुक्त थे , जेठमलानी के इस्तीफे के बाद जेटली को 23 जुलाई 2000 में इस पद पर नियुक्त किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार सत्ता में आये थे, उनके राजनीतिक जीवन में उतार- चढाव लगा हुआ था, जेटली पूर्व वित्त मंत्री भी रह चुके है,इन्होंने अपने पूरे जीवन में लोगों के बीच एक अच्छी छबी बना रखी थी और भाजपा पार्टी के वरिष्ठ महान नेता थे। अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली, जेटली जी का निधन 24 अगस्त 2019 में हुआ।
सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ, सुषमा स्वराज ने अपनी स्कुली पढ़ाई हरियाणा से की और एनसीसी की छात्रा भी रही, आगे की पढ़ाई सुषमा ने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से की, उन्होंने वहां से कानून की पढ़ाई की, 1970 में कॉलेज की तरफ से बेस्ट स्टूडेंट के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था, उनहे अपने जीवन में शिक्षा के दौरान काफी पुरस्कार मिले क्योंकि वो किसी भी काम को मन लगा कर करती थी, और शिक्षा में उन्हें काफी रुची थी, उन्हें अपने जीवन में राजनीति का शौक भी था।
राजनीति
बता दें कि उनके जीवन में राजनीति की शुरुआत जब हुई जब वो पहली बार 25 वर्ष की उम्र में हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री बनी , और 1977 में सबसे कम उम्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी, सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) 2014 में विदिशा से सांसद भी रही, दिल्ली से दो बार सांसद रह चुकी हैं, वह भारत की विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं, 2019 में स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ी, उनके जीवन में कभी किसी भी प्रकार की राजनीतिक की गलत छबी नहीं पड़ी जब तक वह राजनीति में रही, अपने काम और बात की मधुरता से जानी जाने वाली नेता रही। सुषमा स्वराज को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली, 6 अगस्त 2019 को दिल्ली के एम्स में निधन हुआ।
शीला दीक्षित
शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का जन्म 31 मार्च 1938 में पंजाब के कपूरथला में हुआ था, दीक्षित ने दिल्ली के विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से मास्टर डिग्री की पढाई करी उनकी शादी उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी से हुई जिसका नाम विनोद दीक्षित था, विनोद कांग्रेस के बड़े नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल उमाशंकर के बेटे थे दीक्षित, दीक्षित के 2 बच्चे है, एक बेटा संदीप दीक्षित जो दिल्ली के सांसद भी रह चुके है। दीक्षित को शुरू से ही राजनीति का शौक था।
राजनीति
शीला दीक्षित एक कंग्रेस की वरिष्ठ और महान नेता थीं काफी समय से वो राजनीति में थीं उनके जीवन की शुरुआत राजनीति से हुई थी, शीला दीक्षित 1983 से 2013 तक कांग्रेस की सरकार में ही लगातार 3 बार दिल्ली की सीएम बनी, और 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया, लेकिन राज्यपाल बनते साथ शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) ने अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दीक्षित दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष रही, उन्होंने पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा तो मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा। दीक्षित की राजनीति जिंदगी मे उतार–चढाव लगा हुआ था, अपने बीमार रहने की वजह से उनहे राजनीति से दूर रहना पड़ा, और गंभीर रुप से बीमार रहने लगी थीं, उनके इलाज के लिए उन्हे दिल्ली के फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर अंतिम सांस ली। दीक्षित का निधन 20 जुलाई 2019 को हुआ।
खय्याम हाशमी
भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी (Khayyam Hashmi) का 20 अगस्त 2019 में निधन हो गया उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली मुंबई के जुहू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। ख़य्याम फिल्म जगत के जाने- माने संगीतकार थे,खय्याम जी को कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले। खय्याम का जन्म 18 फरवरी 1927 को पंजाब में हुआ था।