देशभर में मनाया जा रहा है National Youth Day
नई दिल्ली- आज 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जा रहा है। हर साल युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की जयंती वाले दिन मनाया जाता है। बता दे कि भारत सरकार द्वारा 1984 में राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की गई। तब से ही हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में अलग- अलग तरीके से राष्ट्रीय युवा दिवस जा रहा है।
पीएम मोदी ने युवा रैली को संबोधित किया
युवा दिवस स्कूल-कॉलेज के सम्मेलनों में भाषण, खेल, संगीत और योग जैसी प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र मनाते हैं। वहीं बता दे की पीएम कोलकता के दो दिवसीय दौरे पर है। जहां पीएम मोदी ने आज कोलकाता में युवा रैली को संबोधिक किया। पीएम ने कहा स्वामी विवेकानंद जी की एक बात हमेशा याद रखनी होगी, जब वो कहते थे कि “अगर मुझे सौ ऊर्जावान युवा मिल जाएं, तो मैं भारत को बदल दूंगा” इसका साफ मतलब है कि परिवर्तन के लिए हमारी ऊर्जा कुछ करने का जोश ही आवश्यक है, सीएए पर जारी विरोध प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने कहा, मैं फिर कहूंगा सिटीजनशिप एक्ट नागरिकता लेने का नहीं, नागरिकता देने का है।
विवेकानंद जी के बारे में कुछ खास बातें
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता में हुआ था। बता दे कि 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धार्मिक सम्मेलन में उन्होंने भारत और हिंदुत्व यानी की सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। इस भाषण के बाद हिंदुत्व के प्रति न केवल लोग जागरुक हुए बल्कि हिंदुत्व की तरफ आकर्षण भी बढ़ा। विवेकानंद जी ने समाज के सेवा कार्य के लिए रामकृष्ण मठ, रामकृष्ण मिशन और वेदांत सोसाइटी की नींव रखी। वेद, उपनिषद, भगवद् गीता, रामायण, महाभारत और पुराणों के अतिरिक्त अनेक हिन्दू शास्त्रों में गहन रूचि थी। बता दे “स्वामी विवेकानंद” नाम गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था।
स्वामी विवेकानंद जी अनमोल वचन
- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।
- खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं।
तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना हैं। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही हैं। - सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
- ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमही हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार हैं।
- विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
- दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
- किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आये – आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।