Bihar Human Chain : विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया
- आधे घंटे में चार करोड़ लोगों ने मानव शृंखला बनाई
- मानव शृंखला का उद्देश्य जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति
- 16 हजार 4 सौ 43 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला
- शृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में
- एक दूसरे के हाथ जोड़ कतारबद्ध दिखाई दिया
नई दिल्ली : Bihar Human Chain विश्व की अब तक की सबसे लंबी मानव शृंखला बनाई गई, आधे घंटे तक पूरे राज्य के सवा चार करोड़ लोगों ने मानव शृंखला बनाई, जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन, बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के लिए पूरा बिहार एकजुट हो गया, 16 हजार 4 सौ 43 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में शुरू हुआ।
गिनिज विश्व रिकार्ड को भेजा जायेगा
- श्रृंखला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हुए शामिल
- विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने हिस्सा लिया
- गिनिज विश्व रिकार्ड को भेजा जायेगा,
- शृंखला की हेलीकॉप्टर से फोटोग्राफी करायी गई
- श्रृंखला का मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान
- गांधी मैदान से चार दिशाओं में मानव श्रृंखला शुरू हुई
- गांधी मैदान में मानव श्रृंखला बिहार के नक्शे पर बनाई गई
बता दें कि Bihar Human Chain में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने हिस्सा लिया, इनके अलावा सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक दूसरे के हाथ जोड़ कतारबद्ध दिखाई दिया, मानव शृंखला की हेलीकॉप्टर से फोटोग्राफी करायी गई और इसे गिनिज विश्व रिकार्ड को भेजा जायेगा, मानव श्रृंखला का मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान है, गांधी मैदान से चार दिशाओं में मानव श्रृंखला शुरू हुई, यहां शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं यूनाइटेड नेशंस के प्रतिनिधि अतुल बगाई समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे, गांधी मैदान में मानव श्रृंखला बिहार के नक्शे पर बनाई गई है।