Hapur : शादी की पहली रात दुल्हन को अगवा कर किया दुष्कर्म
- शादी की पहली रात ही घर से अगवा की गई दुल्हन
- नकाबपोशों ने दुल्हन को अगवा कर किया दुष्कर्म
- संदिग्ध हालात में हाईवे के किनारे मिली दुल्हन
- दुल्हन को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- अस्पताल में दुल्हन के बयान किए दर्ज
नई दिल्ली : Hapur उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में शादी के बाद पहली रात को ही दुल्हन को अगवा कर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है , घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 17 जनवरी को शादी होने के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची थी, शादी के बाद सभी रस्में पूरी कर दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए,जब सुबह हुई तो ससुराल पक्ष के लोग दुल्हन को चाय देने पहुंचे तो दुल्हन कमरे में नहीं मिली… जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पूरे घर में दुल्हन को ढूंढा.. लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका… जिसके बाद हाफिजपुर थाने में दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
Hapur दुल्हन संदिग्ध हालात में मिली
बता दें कि बाद में दुल्हन संदिग्ध हालात में हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के हाईवे संदिग्ध हालात में मिली,वहीं दुल्हान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया,वहीं दुल्हन का कहना है कि शादी की पहली रात को दो नकाबपोशों ने उसको अगवा Hapur Kidnapping Case कर लिया और 24 घंटे तक उसे एक खेत में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।