Netaji Subhas Chandra Bose की 123वीं जयंती आज
नई दिल्ली- आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। बता दे सुभाष चंद्र बोस की आज 123 वीं जयंती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा में हुआ था। इस मौके पर आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आजाद हिंद मार्ग स्थित सुभाष भवन में दो दिवसीय सुभाष महोत्सव मनाया गया।
1920 में सिविल सर्विस परीक्षा पास की
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) ने पहले भारतीय सशस्त्र बल की स्थापना की थी जिसका नाम आजाद हिंद फौज था। सुभाष चंद्र बोस पढ़ाई में काफी अच्छे थे। वहीं सुभाष चंद्र बोस हमेशा ही स्कूल और यूनिवर्सिटी दोनों में अव्वल रहे। 1920 में नेता जी ने सिविल सर्विस की परीक्षा इंग्लैंड में पास की, बता दे 23 अप्रेल 1921 में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष को देखते हुए सुभाष चंद्र बोस ने इस्तीफा दे दिया था।
Subhas Chandra Bose ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी
1938 और 1939 में वो इंडियन नेशनल कांग्रेस केअध्यक्ष भी बनें। पूर्ण स्वराज की मांग के लिए कई बार वे जेल गए। वहीं दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बहुत सी यात्राएं की जिसमें सोवियत संघ, नाजी जर्मनी, जापान जैसे देश शामिल थे। इन देशों से उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सहयोग मांगा। जिसके बाद उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की।
बता दे कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व उन्होंने पूर्वी एशिया में किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत आज भी एक रहस्य है। किसी को नहीं मालूम की नेता जी के साथ क्या हुआ था। वहीं बता दे कि नेता जी के लिए भगवात गिता काफी प्रेरणादायक थी।